Friday, August 21, 2026
HomeLocalबीकन अंग्रेजी माध्यम हाई स्कूल ढेलवाडीह में धूमधाम से मनाया गया 80वां...

बीकन अंग्रेजी माध्यम हाई स्कूल ढेलवाडीह में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

प्रणय मिश्रा

ढेलवाडीह। बीकन अंग्रेजी माध्यम हाई स्कूल ढेलवाडीह के प्रांगण में देशभक्ति और उत्साह के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुविभागीय पुलिस अधिकारी विजय सिंह राजपूत रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में नवल किशोर राय, सब एरिया मैनेजर, महेश साहू, कार्मिक प्रबंधक, राजकुमार सोनवानी, सब एरिया इंजीनियर तथा डॉ. वाय. मनी मोनिका, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एसईसीएल ढेलवाडीह-सिंघाली-बगदेवा उपक्षेत्र सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सावधान की मुद्रा में राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। इसके पश्चात शाला परिवार की ओर से अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि विजय सिंह राजपूत ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगीत का गायन और देशभक्ति के नारों से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा।

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी दी। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा शानदार पीटी प्रदर्शन, हिंदी एवं अंग्रेजी में भाषण तथा देशभक्ति गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, पालकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि विजय सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद के विचारों का स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को उनके बताए मार्ग पर ईमानदारी और निष्ठा के साथ आगे बढ़ने तथा अपने कार्यों से भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती गिरीजेश्वरी कैवर्त ने किया। शाला प्राचार्य श्रीमती मीना शर्मा ने अतिथियों एवं पालकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जागृति क्लब के सचिव विमल मानिकपुरी, शाला प्राचार्य श्रीमती मीना शर्मा, तानसेन दीप सहित छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे।

शाला परिवार से शीलप्रभा सोना, सृष्टिदेवांगन, प्रेरणा तिवारी, आर.के. राठौर, दिलबोध महंत, बसंती ठाकुर, निशा राठौर, सीता पटेल, रितु कंवर, राधिका कंवर, सुषमा साहू, प्रमिला कंवर सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की सहभागिता रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments