Friday, August 21, 2026
HomeLocalशुक्लाखार के पास भीषण सड़क हादसा, टेलर ने बाइक सवारों को घसीटा;...

शुक्लाखार के पास भीषण सड़क हादसा, टेलर ने बाइक सवारों को घसीटा; दो की मौत

ब्रेकिंग न्यूज

बांकी मोंगरा। शुक्लाखार से करीब 500 मीटर पहले ढेलवाडीह मार्ग पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बांकी मोंगरा की ओर से ढेलवाडीह की तरफ जा रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार टेलर ने चपेट में ले लिया और काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया।

बताया जा रहा है कि हादसे से पहले टेलर ने एक गाय को भी ठोकर मारी थी। इसके बाद वाहन ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में अरदा निवासी सूर्यभान ठाकुर और सूरज पटेल की मौत होने की जानकारी सामने आई है।

हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। वहीं हादसे के बाद टेलर चालक मौके से फरार हो गया और उसके बांकी मोंगरा की ओर भागने की सूचना है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने तथा यातायात बहाल कराने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों और फरार चालक की तलाश को लेकर जांच की जा रही है।

नोट: मृतकों की पहचान, वाहन और घटना के अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments