Friday, August 21, 2026
HomeChhattisgarhरक्षाबंधन पर 28 अगस्त को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश, बैंक और कोषालय...

रक्षाबंधन पर 28 अगस्त को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश, बैंक और कोषालय भी रहेंगे बंद

रायपुर, 19 अगस्त 2026। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

अधिसूचना के अनुसार 28 अगस्त को प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के साथ-साथ कोषालय और बैंक भी बंद रहेंगे। इससे आम नागरिकों को बैंकिंग एवं शासकीय कार्यालयों से संबंधित कार्यों के लिए अवकाश को ध्यान में रखते हुए अपनी योजना बनानी होगी।

राज्य शासन ने नेगोशिएबल इंस्टूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रदेश के सभी कोषालयों एवं बैंकों के लिए भी इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

रक्षाबंधन के अवसर पर घोषित यह अवकाश प्रदेशभर में लागू रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments