
रायपुर। Pranay Mishra भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को Dry Day रहेगा। इस दौरान प्रदेश की सभी शराब दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
जन्माष्टमी के दिन देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। इसके साथ ही होटल-बार, क्लब एवं अन्य निर्धारित स्थानों पर भी शराब परोसने और बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।
आबकारी विभाग के नियमानुसार इस अवधि में शराब की बिक्री, भंडारण अथवा अवैध रूप से शराब उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे में शराब उपभोक्ताओं को 4 सितंबर को शराब दुकानें बंद रहने की जानकारी पहले से रखने की सलाह दी गई है।
जन्माष्टमी के पर्व को देखते हुए प्रशासन द्वारा Dry Day के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

