Wednesday, October 21, 2026
HomeChhattisgarh11 अक्टूबर को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक

11 अक्टूबर को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12 बजे होगी बैठक

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में आगामी 11 अक्टूबर, रविवार को राज्य मंत्रिपरिषद् की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैबिनेट की बैठक 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन, रायपुर में होगी।

बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं निर्णय लिए जाने की संभावना है। हालांकि बैठक के एजेंडे को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

कैबिनेट बैठक को आगामी दिनों में शासन की नीतियों और प्रशासनिक निर्णयों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों पर प्रदेश की जनता और विभिन्न वर्गों की नजर रहेगी।

CG News Hub | हमर छत्तीसगढ़ हमर खबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments