Tuesday, October 20, 2026
HomeLocalएसईसीएल बांकी अस्पताल में रात्रि कालीन ड्यूटी में चिकित्सकों की अनिवार्य मौजूदगी...

एसईसीएल बांकी अस्पताल में रात्रि कालीन ड्यूटी में चिकित्सकों की अनिवार्य मौजूदगी के कड़े आदेश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई,अश्वनी मिश्रा का सरहानीय प्रयास

कोरबा (छत्तीसगढ़)। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के कोरबा क्षेत्र स्थित बांकी एवं सुरकाछार अस्पताल प्रशासन ने रात्रि कालीन चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों को तत्काल और उचित स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी) डॉ. अजय कुमार द्वारा एक आंतरिक परिपत्र जारी किया गया है।

पत्र में बताया गया है कि पूर्व में जारी परिपत्र (क्रमांक 456, दिनांक 10/09/2026) के बावजूद कार्यस्थल पर उपस्थिति को लेकर शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों का कड़ाई से संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने सभी चिकित्सा अधिकारियों को नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है।

जारी किए गए मुख्य निर्देश:

  • नाइट ड्यूटी में अनिवार्य उपस्थिति: नाइट ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा अधिकारी अपने निर्धारित समय के दौरान अस्पताल परिसर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
  • चार्ज सौंपकर ही प्रस्थान: शिफ्ट बदलने के समय चिकित्सक नए आने वाले डॉक्टर को अपना प्रभार (चार्ज) सौंपने के बाद ही अस्पताल से जाएंगे।
  • आपात स्थिति में तत्काल सेवा: किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में बुलावा आने पर डॉक्टरों को बिना किसी देरी के तुरंत सेवा के लिए उपलब्ध होना होगा।

अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि इन निर्देशों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या बिना सूचना अनुपस्थिति को बेहद गंभीरता से लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments