Tuesday, October 20, 2026
HomeCrimeबलगी शराब दुकान के पास सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से...

बलगी शराब दुकान के पास सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

दीपका निवासी 28 वर्षीय शिव प्रसाद की गई जान, पत्नी और 6 साल के बच्चे के सिर से उठा पिता का साया

कोरबा/बलगी। जिले के बलगी क्षेत्र में शराब दुकान के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक शिव प्रसाद की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शिव प्रसाद (28 वर्ष), पिता रामस्वरूप, निवासी दीपका के रूप में हुई है। वह विवाहित था और उसका एक 6 साल का बच्चा है। हादसे में युवक की जान जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बताया गया है कि घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के जीजा सुनील द्वारा लगभग दोपहर 12:30 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई गई। हादसे के समय युवक बजाज पल्सर बाइक क्रमांक CG 07 BQ 2167 पर था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अज्ञात वाहन की ठोकर से उसकी मौत हुई है।

फिलहाल दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान तथा दुर्घटना के कारणों की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

CG NEWS HUB
हमर छत्तीसगढ़, हमर खबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments