Tuesday, October 20, 2026
HomeLocalबाइक सवार को बचाने के प्रयास में गेहूं लदा ट्रेलर पलटा, भारी...

बाइक सवार को बचाने के प्रयास में गेहूं लदा ट्रेलर पलटा, भारी नुकसान

ढेलवाडीह-अहिरन नदी के पास रात करीब 1 बजे हुआ हादसा, शहडोल से रायगढ़ जा रहा था ट्रेलर

ढेलवाडीह। ढेलवाडीह-कटघोरा बायपास मार्ग पर अहिरन नदी के पास रविवार देर रात एक गेहूं लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत के पास पलट गया। हादसे में ट्रेलर में लदे गेहूं को काफी नुकसान होने की जानकारी सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर क्रमांक NL 01 AJ 5558 शहडोल से गेहूं लोड कर रायगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान रात करीब 1 बजे ढेलवाडीह स्थित अहिरन नदी के पास अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रेलर सड़क किनारे खेत के पास पलट गया।

हादसे के कारण ट्रेलर में लदे गेहूं को काफी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

CG News Hub | हमर छत्तीसगढ़ हमर खबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments