
CG NEWS HUB | बांकी मोंगरा।
बांकी मोंगरा में विजयादशमी का पर्व धूमधाम, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। दशहरे के अवसर पर क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा और लोगों ने मिल-जुलकर पर्व मनाया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व ने लोगों को सत्य, सदाचार और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग देने वाले बांकी मोंगरा की समस्त जनता, पुलिस प्रशासन और आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
जनता के सहयोग और पुलिस प्रशासन की सतर्कता से पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में मदद मिली। नागरिकों ने भी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए आपसी सद्भाव के साथ त्योहार मनाया।
आगामी आयोजनों को लेकर भी शांति और सौहार्द की उम्मीद
बांकी मोंगरा में दशहरा पर्व के शांतिपूर्ण समापन के बाद अब आगामी 22 अक्टूबर को बांकी में दशहरा उत्सव और 25 अक्टूबर को मोंगरा बस्ती में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। उम्मीद है कि ये दोनों आयोजन भी जनता के सहयोग और पुलिस प्रशासन की सतर्कता से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होंगे।
क्षेत्रवासियों से अपील है कि आगामी आयोजनों में भी आपसी भाईचारा, संयम और अनुशासन बनाए रखें तथा त्योहार की गरिमा को कायम रखते हुए प्रशासन का सहयोग करें।
जनता के सहयोग और पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी को सलाम। सामूहिक सहभागिता से ही त्योहार खुशियों, एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं।
CG NEWS HUB हमर छत्तीसगढ़, हमर खबर

