Monday, November 9, 2026
HomeLocalबांकीमोंगरा के सोमवारी बाजार में पर्स गुम, SBI और जिला सहकारी बैंक...

बांकीमोंगरा के सोमवारी बाजार में पर्स गुम, SBI और जिला सहकारी बैंक के एटीएम कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज गायब

बांकीमोंगरा। बांकीमोंगरा के सोमवारी बाजार में खरीदारी के दौरान एक व्यक्ति का पर्स गुम हो जाने से उसमें रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज और बैंक के एटीएम कार्ड गायब हो गए। मामले में कुदरीपारा निवासी मालिक राम कश्यप ने बांकीमोंगरा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर पर्स की तलाश कराने की गुहार लगाई है।

आवेदन के अनुसार, मालिक राम कश्यप का सोमवारी बाजार में कहीं पर्स गुम हो गया। पर्स में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) एवं जिला सहकारी बैंक के एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। काफी तलाश करने के बाद भी पर्स का कोई पता नहीं चल पाया।

इसके बाद उन्होंने पुलिस से पर्स एवं उसमें रखे दस्तावेजों की तलाश कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

सोमवारी बाजार में आने वाले नागरिकों से सावधान रहने की अपील

इस घटना के मद्देनजर नागरिकों से अपील है कि सोमवारी बाजार में खरीदारी के दौरान अपने पर्स, मोबाइल, नगदी और जरूरी दस्तावेजों का विशेष ध्यान रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपनी जेब और सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। साथ ही अनजान व्यक्तियों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

CG NEWS HUB | बांकीमोंगरा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments