Friday, February 27, 2026
Google search engine
HomeKorbaबांकी मोगरा के वार्ड क्रमांक 3 का नया तालाब बना दलदली, मवेशियों...

बांकी मोगरा के वार्ड क्रमांक 3 का नया तालाब बना दलदली, मवेशियों के फंसने का बढ़ा खतरा


कोरबा/बांकी मोगरा।
नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बांकी मोगरा के वार्ड क्रमांक 3 स्थित मोगरा का नया तालाब इन दिनों दलदली स्थिति में पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम मोगरा में नगर निगम कार्यालय से लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित इस तालाब में आसपास के मवेशी पानी पिने आते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब के किनारों पर अत्यधिक कीचड़ और दलदल बनने के कारण कई बार मवेशी पानी पीने के दौरान फंस चुके हैं। समय रहते ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन खतरा लगातार बना हुआ है।
अब जबकि गर्मी का मौसम नजदीक है, पानी की कमी के चलते अधिक संख्या में मवेशी तालाब की ओर रुख करेंगे। ऐसी स्थिति में दलदली हो चुके इस तालाब में और अधिक मवेशियों के फंसने की आशंका जताई जा रही है।
ग्रामीणों ने पार्षद से से मांग की है कि तालाब के चारों तरफ सुरक्षा घेरा बनाए जाए , ताकि मवेशियों एवं ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments