Saturday, May 16, 2026
HomeKorbaकोरबा पुलिस की पहल: ‘मैत्री’ व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9479282100 पर दर्ज करें शिकायत

कोरबा पुलिस की पहल: ‘मैत्री’ व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9479282100 पर दर्ज करें शिकायत


कोरबा, 26 फरवरी 2026।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में कोरबा पुलिस ने सराहनीय पहल की है। कई मामलों में उत्पीड़न की शिकार महिलाएं लोक-लज्जा और झिझक के कारण थाना या चौकी जाकर शिकायत दर्ज नहीं करा पातीं, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़ने की आशंका बनी रहती है।
इसी समस्या के समाधान हेतु जिला पुलिस ने “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत ‘मैत्री’ व्हाट्सएप हेल्पलाइन प्रारंभ की है। इस हेल्पलाइन का मोबाइल नंबर 9479282100 है, जिस पर कोई भी पीड़ित महिला या बालिका उत्पीड़न, छेड़छाड़, धमकी या किसी भी प्रकार की प्रताड़ना की शिकायत सीधे दर्ज करा सकती है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर और पहचान से जुड़ी किसी भी जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को बिना किसी भय या संकोच के त्वरित सहायता उपलब्ध कराना तथा आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
कोरबा पुलिस द्वारा सभी शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर इस हेल्पलाइन नंबर के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचे और जरूरतमंद महिलाएं इसका लाभ उठा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments