Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
HomeKorbaकलेक्टर ने डिजिटल भारत निधि के तहत मोबाईल टावर योजना के सम्बंध...

कलेक्टर ने डिजिटल भारत निधि के तहत मोबाईल टावर योजना के सम्बंध में ली समीक्षा बैठक

अधिकारियों को योजना को गंभीरता से लेने व समयावधि में कार्य पूर्ण करने हेतु किया निर्देशित

नेटवर्क विहीन व आंशिक नेटवर्क वाले क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी होगी सुनिश्चितः- कलेक्टर

कोरबा 10 मार्च 2026/
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में डिजिटल भारत निधि के तहत जिले में मोबाईल टावर योजना के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने नेटवर्क विहीन गांवों की सूची तैयार करने, टावर लगाने के लिए उपयुक्त स्थान का चिन्हांकन करने एवं ग्राम सभा से अनुमोदन लेने सहित अन्य कार्यो को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि योजना के तहत पूर्ण नेटवर्क विहीन और आंशिक नेटवर्क वाले क्षेत्रों में मोबाईल टावर लगाए जाएंगे, जिससे दूरदराज के वनांचल, आदिवासी बस्तियों और पिछड़े क्षेत्रों में संचार सुविधाओं की पहुंच बढ़ेगी। नागरिकों के लिए ऑनलाइन सेवाओं की पहुँच और उपयोग में सुविधा व तेजी आएगी। साथ ही विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी एवं ऑनलाइन मॉनिटरिंग व डाटा प्रविष्टि में भी आसानी होगी।
कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को योजना को गंभीरता से लेने और समयावधि में कार्य पूर्ण करने हेतुनिर्देशित किया। उन्होंने नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में वन विभाग के अतिरिक्त उपलब्धता अनुसार राजस्व या आबादी जमीन का चयन करने के लिए कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने अधीनस्थ अमलों के माध्यम से छूटे हुए नेटवर्क विहीन गांवों का पुनः सर्वे कर शीघ्र जानकारी उपलब्ध कराने, ग्राम सभा से अनुमोदन लेकर उपयुक्त स्थान चिन्हित करना और राजस्व अधिकारियों को जमीन आबंटन हेतु नक्शा खसरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर निगमायुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, ओएसडी श्री तरुण कुमार किरण, एसडीएम कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुश्री शिखा ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments