कोरबा | 20 मार्च 2026
जनगणना 2027 के तहत नियुक्त फील्ड ट्रेनर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 मार्च से 29 मार्च 2026 तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष, कोरबा में आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पालिक निगम कोरबा (जोन क्रमांक 1 से 7), नगर पंचायत पाली एवं छुरीकला, नगर पालिका परिषद दीपका, बांकीमोंगरा और कटघोरा क्षेत्र के सभी फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 23 से 25 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।
वहीं, तहसील कोरबा, कटघोरा, करतला, पाली, पोड़ी उपरोड़ा, दर्री, हरदीबाजार, बरपाली, भैंसमा, दीपका, पसान और अजगरबहार के फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 26 से 29 मार्च तक निर्धारित किया गया है।
प्रशासन द्वारा सभी संबंधित फील्ड ट्रेनर्स को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण में भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जनगणना कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न किया जा


