
मायके ग्राम मादन में चल रहा था उपचार, मौत के कारणों का फिलहाल नहीं हुआ खुलासा; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
बांकीमोंगरा | CG NEWS HUB
बांकीमोंगरा स्थित SECL अस्पताल में शुक्रवार शाम एक 25 वर्षीय विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन द्वारा MLC रिपोर्ट तैयार कर आवश्यक कार्रवाई के लिए बांकीमोंगरा पुलिस को भेजी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान कुसुम यादव, पिता ज्ञानीक राम, निवासी ग्राम मादन (पाली) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसका विवाह छिड़हूट निवासी शशि यादव से हुआ था। परिजनों के मुताबिक, रक्षाबंधन के समय से ही कुसुम की तबीयत खराब चल रही थी। इसके बाद वह उपचार के लिए अपने मायके आ गई थी, जहां उसका इलाज जारी था।
गुरुवार शाम करीब 5:50 बजे परिजन उसे बांकीमोंगरा स्थित SECL अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसकी मौत की जानकारी सामने आई।
नायब तहसीलदार की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार कटघोरा अमरदीप अंचल की मौजूदगी में शव पंचनामा की कार्रवाई की गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। मामले में पुलिस की ओर से आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा
फिलहाल 25 वर्षीय विवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
CG NEWS HUB हमर छत्तीसगढ़ हमर खबर

