Advertisement
Saturday, March 21, 2026
HomeLocalबांकी मोंगरा  मंडल  में भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण

बांकी मोंगरा  मंडल  में भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण

दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन आज से, कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर
बांकी मोंगरा, 21 मार्च 2026।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी बांकी मोंगरा मंडल द्वारा दो दिवसीय आवासीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” का आयोजन 21 एवं 22 मार्च 2026 को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम घुड़देवा सामुदायिक भवन परिसर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के तहत 21 मार्च को सायं 4:00 बजे पंजीयन प्रारंभ होगा, जबकि प्रशिक्षण सत्र सायं 5:00 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम का समापन 22 मार्च को सायं 5:00 बजे किया जाएगा।
इस प्रशिक्षण महाअभियान में मंडल के सभी पदाधिकारी, जिला एवं वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि, बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के लिए रात्रि भोजन, प्रातः जलपान, दोपहर भोजन एवं चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई है। साथ ही, रात्रि विश्राम हेतु आवश्यक सामग्री जैसे वस्त्र, चादर/कंबल, तौलिया एवं व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुएं साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रत्येक प्रतिभागी का पंजीयन “सरल ऐप” के माध्यम से ₹100 ऑनलाइन शुल्क के साथ किया जाएगा, जो पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय नई दिल्ली में जमा होगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
इस संबंध में मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता के लिए भी आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण को सफल बनाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments