
कोरबा, 22 मार्च 2026:
साहू संघ इकाई जंगल साइड, अंबेडकर नगर (केंद्र–बांकी मोंगरा, जिला कोरबा) द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 22 मार्च 2026 को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम साहू समाज के सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक होगा।
आयोजन स्थल साहू सदन, जंगल साइड, तेलसरा रोड में रखा गया है। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6:00 बजे से होगी, जबकि रात्रिभोज का आयोजन रात 8:00 बजे से किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष मान. श्री विकास झा उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कटघोरा तहसील अध्यक्ष मान. श्री रामविलास साहू शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा करेंगी। साहू संघ के अध्यक्ष श्री हीरालाल साहू भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
इस आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग भाग लेंगे। आयोजन समिति ने सभी समाज जनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

