Sunday, March 22, 2026
HomeLocalबांकी मोंगरा में धड़ल्ले से जारी बालू चोरी, प्रशासन की चुप्पी पर...

बांकी मोंगरा में धड़ल्ले से जारी बालू चोरी, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवालबांकी मोंगरा, 22 मार्च 2026 | अमृत राज, cgnewshub.in


कोरबा जिले के बांकी मोंगरा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही अवैध बालू चोरी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वार्ड क्रमांक 13 कटाईनार के पार्षद अश्वनी मिश्रा द्वारा शिकायत किए जाने के बावजूद भी बालू माफियाओं के हौसले कम नहीं हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, दिन-रात नदी से अवैध रूप से बालू का उत्खनन किया जा रहा है, जिससे न केवल प्राकृतिक संसाधनों का दोहन हो रहा है बल्कि पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। नदी के तटों को नुकसान पहुंचने से भविष्य में जल संकट और भू-क्षरण जैसी समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका बढ़ गई है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि खुलेआम हो रहे इस अवैध कारोबार के बावजूद संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी अब तक कोई ठोस कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बालू माफियाओं को न तो प्रशासन का डर है और न ही कानून का भय। ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर इन माफियाओं को किसका संरक्षण प्राप्त है, जो बेखौफ होकर लगातार अवैध खनन में लगे हुए हैं।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे को कब संज्ञान में लेकर सख्त कदम उठाता है, ताकि अवैध बालू उत्खनन पर रोक लगाई जा सके और पर्यावरण की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments