Monday, March 23, 2026
HomeLocalमाता कर्मा जयंती पर साहू समाज को मिली बड़ी सौगात, बांकीमोंगरा में...

माता कर्मा जयंती पर साहू समाज को मिली बड़ी सौगात, बांकीमोंगरा में भव्य भवन का भूमिपूजन


संवाददाता: अमृत राज | बांकीमोंगरा
बांकीमोंगरा के जंगल साइड स्थित साहू सदन में भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। इस विशेष अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा श्रीमती सोनी विकास झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और साहू समाज के लिए बहुप्रतीक्षित भव्य भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत माता कर्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात भूमिपूजन कर भवन निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई। इस घोषणा और भूमिपूजन से समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा गया, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
अध्यक्षा श्रीमती सोनी झा ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज के विकास और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक सुसज्जित भवन का होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष ही इस भवन निर्माण की घोषणा की गई थी, जिसे अब साकार रूप दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि परिषद समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने माता कर्मा के जीवन को भक्ति, त्याग और सच्ची श्रद्धा का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ईश्वर को पाने के लिए आडंबर नहीं, बल्कि सरल और सच्चा मन आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान समाज के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ और महामाला से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर साहू समाज के अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया, जिससे पूरे आयोजन में धार्मिक और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश देखने को

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments