Monday, March 23, 2026
HomeLocalभाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 157 कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 157 कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण


मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व में हुआ सफल आयोजन
बांकी मोंगरा: भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह शिविर 21 मार्च को संध्या 6 बजे झंडारोहण, राष्ट्रीय गान एवं राज्य गीत के साथ प्रारंभ हुआ, जिसके बाद विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
प्रथम दिवस के सत्र में अशोक चावलानी ने भाजपा के इतिहास एवं विकास पर विस्तृत जानकारी दी, जबकि लक्ष्मीकांत जोशी ने पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान को स्पष्ट करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मूल विचारधारा से अवगत कराया। सत्र के उपरांत भोजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ।
द्वितीय दिवस 22 मार्च को योग, जलपान एवं शिविर गीतों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दिन अजय विश्वकर्मा ने भाजपा की कार्यपद्धति पर प्रकाश डाला, वहीं जोगेश लम्बा ने संगठन विस्तार की रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया। प्रदीप सिंह ने सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप एवं सरल ऐप के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। नवदीप नंदा ने बूथ प्रबंधन एवं टिफिन बैठक की महत्ता को विस्तार से समझाया।
इसी क्रम में मीना शर्मा ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंतिम वक्ता ज्योतिनंद दुबे ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ शिविर का समापन हुआ।
पूरे आयोजन में मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल नेतृत्व, सतत मार्गदर्शन एवं सक्रिय निगरानी के चलते यह प्रशिक्षण शिविर न केवल व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक भी साबित हुआ। उनके नेतृत्व में मंडल के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और संगठन के प्रति समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
कार्यक्रम में पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष  विकास झा एवं नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा का विशेष योगदान रहा। साथ ही विकेश झा, अनीता राजपूत, हेमा शर्मा, सुंदर बंजारे, कविता यादव, आशाराम, शशि साहू, प्रणय मिश्रा, सूरज मिश्रा, अजीत कैवर्त, हनुमान पांडे, शालिग राम दुबे, राकेश पासवान, शीला महंत सहित समस्त मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।
इस शिविर में लगभग 105 कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिससे संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments