
बांकीमोंगरा। क्षेत्र के दर्री जोन अंतर्गत बांकी चौक स्थित अग्रसेन भवन में 25 मार्च को बिजली बिल भुगतान समाधान हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत आयोजित इस शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।
शिविर में घरेलू और कृषि वर्ग के उपभोक्ताओं को उनके बकाया बिजली बिल की मूल राशि एवं अधिभार में छूट का लाभ दिया जाएगा। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस योजना का लाभ उठाएं।
शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। उपभोक्ताओं को अपने बिजली बिल के साथ उपस्थित होने की सलाह दी गई है, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

