Saturday, May 16, 2026
HomeNationalईंधन संरक्षण के लिए मंत्री तोखन साहू ने चलाई साइकिल

ईंधन संरक्षण के लिए मंत्री तोखन साहू ने चलाई साइकिल


“बचाए गए ईंधन की हर बूंद भारत के भविष्य और गौरव की रक्षा करती है”
नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन संरक्षण अपील के समर्थन में गुरुवार को अपने आवास से संकल्प भवन तक लगभग 3 किलोमीटर साइकिल चलाकर कार्यालय पहुंचे। इस पहल के माध्यम से उन्होंने सतत शहरी परिवहन, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि कोविड काल के दौरान अपनाए गए उपाय — जैसे वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन कक्षाएं, वर्चुअल मीटिंग और पेट्रोल-डीजल की खपत में कमी — आज की वैश्विक परिस्थितियों में फिर से प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं, बल्कि पर्यावरणीय जिम्मेदारी और राष्ट्रीय कर्तव्य भी है।
श्री साहू ने कहा, “बचाया गया हर लीटर ईंधन राष्ट्रहित में योगदान देता है। छोटे-छोटे लेकिन जागरूक बदलावों के माध्यम से नागरिक देश को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।”
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता अपने काफिलों को 50 प्रतिशत तक कम कर रहे हैं, ताकि ईंधन बचत का संदेश समाज तक पहुंचे। उनके अनुसार, नेतृत्व जब स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करता है, तब जनभागीदारी स्वतः बढ़ती है।
मंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे जहां संभव हो, सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक बस, साइकिल और कारपूलिंग जैसे विकल्प अपनाकर पेट्रोल और डीजल की खपत कम करें। उन्होंने कहा, “संरक्षण की दिशा में उठाया गया हर कदम राष्ट्रसेवा की ओर एक कदम है और ईंधन की हर बचाई गई बूंद भारत के उज्ज्वल भविष्य की रक्षा करती है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments