नई दिल्ली, 1 जून 2026
राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने संविधान के अनुच्छेद 124(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सर्वोच्च न्यायालय में पांच नए न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की है। इस संबंध में 1 जून 2026 को अधिसूचना जारी की गई।
नियुक्त किए गए न्यायाधीशों में Justice Sheel Nagu, Justice Shri Chandrashekhar, Justice Sanjeev Sachdeva तथा Justice Arun Palli शामिल हैं। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता Venkita Subramani Mohana को भी सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी नियुक्तियां संबंधित न्यायाधीशों द्वारा पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।
इस नियुक्ति के साथ सर्वोच्च न्यायालय को न्यायिक अनुभव, प्रशासनिक दक्षता और विधिक विशेषज्ञता से समृद्ध पांच नए न्यायाधीश प्राप्त होंगे, जिससे देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था की कार्यक्षमता और मजबूत होने की उम्मीद है।


