Monday, August 10, 2026
HomeKorbaजिले के मेडिकल स्टोर्स एवं शासकीय चिकित्सालयो के स्थानीय क्रय की गयी...

जिले के मेडिकल स्टोर्स एवं शासकीय चिकित्सालयो के स्थानीय क्रय की गयी औषधियो, कास्मेटिक सामाग्री तथा पशु औषधीयों की सघन जांच की कार्यवाही


कोरबा 08 जून 2026/
नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन नवा रायपुर एवं कलेक्टर कोरबा के निर्देशासानुसार एवं सहायक औषधि नियंत्रक के मार्गदर्शन में जिला कोरबा स्थित मेडिकल स्टोर्स एवं शासकीय चिकित्सालयो के स्थानीय क्रय की गयी औषधियों, कॉस्मेटिक सामग्री तथा पशु औषधियो के गुणवत्ता एवं क्रय विक्रय की जांच हेतु विगत दिनो तीन दिवसीय अभियान खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला कोरबा के औषधि निरीक्षको के टीम के द्वारा संपन्न किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत 04 जून से 06 जून के बीच प्रथम दिवस में जिला कोरबा के सुर्तरा स्थित मेसर्स मधु मेडिकल स्टोर्स, मेसर्स मां महामाया प्रोविजन स्टोर्स, मेसर्स अमित गिफ्ट एवं श्रृंगार, मेसर्स वृंदा मेडिकल स्टोर्स, उरगा स्थित मेसर्स आयुष्मान मेडिकल स्टोर्स, मेसर्स सृष्टि गिफ्ट कार्नर, मेसर्स जायसवाल श्रृंगार, पुराना बस स्टैंड कोरबा स्थित मेसर्स वर्षा मेडिकल एवं मेसर्स श्रृंगार सदन मे कास्मेटिक सामग्रीयो के गुणवत्ता के संबध में जांच की गयी। जांच के दौरान कास्मेटिक के उचित तापमान में संधारण करने हेतु निर्देश दिये गये एवं समाग्रियों की खरीदी नियमानुसार बिल में करने की चेतावनी दी गयी। अभियान के दूसरे दिन टीम के द्वारा शासकीय अस्पतालों में स्थानीय स्तर पर खरीदी की जाने वाली औषधियों के क्रय विक्रय दस्तावेज एवं उनके रखरखाव का निरीक्षण किया गया जिसमें फार्मासिस्टो एवं स्टोर कीपर को गुणवत्तायुक्त औषधियों अनुज्ञप्तिधारी विक्रेताओ से ही खरीदी करना सुनिश्चित करने कहा गया तथा उक्त औषधियों का संधारण नियमानुसार उचित तापमान में करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण की यह कार्यवाही शासकीय चिकित्सालय केन्द्रीय भंडार, अर्बन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दिपका, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई बाजार में किया गया। अभियान के तीसरे दिन पशुओं के इलाज में उपयोग की जाने वाली औषधियों के संबंध में पेट शाप, पशु चारा दुकानों एवं वेटनरी मेडिकल स्टोर्स में उक्त औषधियों के गुणवत्ता के संबध में जानकारी दी गयी एवं बिना औषधि अनुज्ञप्ति के पशु औषधियो को विक्रय नही करने हेतु निर्देशित किया गया एवं वेटनरी चिकित्सको के सलाह के अनुसार ही विक्रय करने की चेतावनी दी गयी। यह कार्यवाही कोरबा शहर के निहारिका स्थित मेसर्स लीला डेयरी, बुधवारी बायपास स्थित अंबिका मेडिको सर्जिको, मेसर्स ओम मेडिकोज खरमोरा, मेसर्स केडिया पेट शाप पुराना बस स्टैंड, मेसर्स जायसवाल मेडिकल स्टोर्स कोरबा, सृष्टि मेडिकल निहारिका, मेसर्स अंबिका मेडिकल बजरंग चौक, मेसर्स राजेश मेडिकल दिपका, मेसर्स एम के मेडिको कोरबा मे किया गया।
अभियान के अंतर्गत जिला कोरबा के खाद्य एवं औषधि प्रशासन के औषधि प्रकोष्ठ से सहायक औषधि नियत्रंक श्री महेन्द्र कुमार देवांगन , औषधि निरीक्षक श्री सुनील सांडे, श्री रिशी साहू एवं श्री वीरेन्द्र भगत के द्वारा किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुओ में औषधियों के दुरुपयोग पर नियत्रंण करना तथा स्थानीय खरीदी की जाने वाली औषधियो के द्वारा आम नागरिको को सुरक्षित, गुणवत्तायुक्त एवं मानक अनुरूप दवाएं उपलब्ध कराना,एवं औषधि एवं प्रसाधन सामागी्र संबधी कानूनो का प्रभावी क्रियान्वन सुनिश्चित करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments