Monday, June 22, 2026
HomeLocalन ऊपर वाला मेहरबान, न पेयजल का समाधान: बांकी मोंगरा की जनता...

न ऊपर वाला मेहरबान, न पेयजल का समाधान: बांकी मोंगरा की जनता परेशान

बांकी मोंगरा। नगर पालिका क्षेत्र बांकी मोंगरा में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। एक ओर भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं, वहीं दूसरी ओर कोहड़िया स्थित जल शोधन संयंत्र (वाटर प्लांट) से अब तक क्षेत्रवासियों को नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इसके कारण नागरिकों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि गर्मी का प्रकोप अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग द्वारा बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं, लेकिन बादल आते-जाते रह जाते हैं और वर्षा नहीं हो पा रही है। ऐसे में पेयजल संकट ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

नागरिकों का आरोप है कि कोहड़िया स्थित वाटर प्लांट से जलापूर्ति शुरू होने की उम्मीद लंबे समय से जताई जा रही है, लेकिन आज तक इसका लाभ आम जनता को नहीं मिल पाया है। कई मोहल्लों में लोगों को टैंकरों और वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं तथा कोहड़िया वाटर प्लांट से जल्द से जल्द नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।

जनता का दर्द अब सवाल बन चुका है—

“न ही ऊपर वाला मेहरबान,
न ही पेयजल का समाधान,
बांकी मोंगरा की जनता परेशान।”

क्षेत्रवासी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र राहत प्रदान करेगा, ताकि गर्मी और जल संकट की दोहरी मार से लोगों को निजात मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments