Tuesday, July 28, 2026
HomeKorbaकट्टा दिखाकर मिर्च पाउडर झोंकने वाले लुटेरों की तस्वीर जारी, सूचना देने...

कट्टा दिखाकर मिर्च पाउडर झोंकने वाले लुटेरों की तस्वीर जारी, सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार रुपये का इनाम


कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम छुरीकला स्थित राज ज्वेलर्स में लूट के प्रयास के मामले में फरार तीन नकाबपोश आरोपियों की तस्वीरें कोरबा पुलिस ने सार्वजनिक कर दी हैं। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने वाली पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने का आश्वासन दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाश लूट की नीयत से छुरीकला स्थित राज ज्वेलर्स में घुसे थे। बदमाशों ने दुकान संचालक को डराने के लिए देशी कट्टा दिखाया और उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूट का प्रयास किया। हालांकि उनका प्रयास सफल नहीं हो सका।
पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना कटघोरा में अपराध क्रमांक 237/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(6) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपियों की तस्वीरें सामने आईं। इन्हीं तस्वीरों के आधार पर अब आम जनता से आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में सहयोग की अपील की गई है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा है कि आरोपियों के संबंध में ऐसी विश्वसनीय सूचना, जिससे उनकी गिरफ्तारी संभव हो सके, देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा तथा उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
सूचना देने के लिए संपर्क करें:
पुलिस अधीक्षक, कोरबा: 07759-224500
थाना कटघोरा: 07815-250331
पुलिस कंट्रोल रूम, कोरबा: 07759-224031, 07759-222483

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments