

बांकीमोंगरा। कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सांसद ज्योत्सना महंत के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की गई। बांकीमोंगरा में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने को लेकर चर्चा की गई।
31 नव नियुक्त कांग्रेस प्रभारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
कार्यक्रम के दौरान संगठन सृजन अभियान के तहत 31 नव नियुक्त कांग्रेस प्रभारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर सांसद ज्योत्सना महंत ने नवनियुक्त प्रभारियों को संगठन की जिम्मेदारी निभाने और अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता के साथ कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त प्रभारियों से बूथ, वार्ड और स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत बनाने तथा आम जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया गया। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
ज्योत्सना महंत ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच जाने का किया आह्वान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि राहुल गांधी लगातार संघर्ष कर रहे हैं और उनके मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना है। उन्होंने भाजपा पर महंगाई तथा छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर निशाना साधा।
ज्योत्सना महंत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएं और गांव, वार्ड तथा बूथ स्तर पर लोगों से सीधा संवाद करें। जनता की समस्याओं को समझकर उन्हें उचित मंच तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
कोरबा में रेलवे यात्री सुविधाओं का मुद्दा उठाया
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए ज्योत्सना महंत ने कहा कि कोरबा क्षेत्र सर्वाधिक आय देने वाले क्षेत्रों में शामिल है, लेकिन इसके बावजूद यहां रेलवे की यात्री सुविधाएं नगण्य हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर वह लगातार रेलवे मंत्रियों से चर्चा करती रही हैं और आगे भी यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए प्रयास जारी रखेंगी।
सिटी बस संचालन को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना
बांकीमोंगरा में सिटी बसों का संचालन नहीं होने के सवाल पर सांसद ज्योत्सना महंत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार की ‘डबल इंजन’ व्यवस्था के दोनों इंजनों में ईंधन नहीं है, जिसके कारण सिटी बस जैसी जरूरी सुविधा भी प्रभावित हो रही है।
वहीं बांकीमोंगरा के विकास से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि वह स्थानीय पार्षदों से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी लेंगी और समस्याओं को समझने के बाद जो भी संभव होगा, उसके लिए आवश्यक प्रयास करेंगी।
बूथ से ब्लॉक स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
संगठन सृजन अभियान के दौरान बूथ स्तर से लेकर मंडल एवं ब्लॉक स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी के साथ सक्रिय भूमिका निभानी होगी। कार्यकर्ताओं से गांव, वार्ड और बूथ स्तर पर पहुंचकर लोगों से संवाद करने तथा उनकी समस्याओं को पार्टी के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने की अपील की गई।
कार्यकर्ताओं ने भी संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक युवाओं और नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष सपना चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष संजय आजाद, उषा तिवारी, नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास, कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुनील पांडेय, जिला महामंत्री परमानंद सिंह, प्रदीप अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी अध्यक्ष राजेश मानिकपुरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास सिंह, नवलकिशोर पंडित, पार्षद तालिका साहू, रूबी गुप्ता, राकेश अग्रवाल, राजकुमार मिश्रा, संदीप दहरिया, हेमंत शाहनी, नवीन कुकरेजा, इज़हार अली, मोहन लदेर, परवेज अख्तर, अख्तरी बेगम, पवन गुप्ता, छत्तबाई चौहान, संतोसी चौहान, अंतराम, पूजा महंत, सुनीता मीरी, मंडल अध्यक्ष धनंजय दीवान, यशपाल सिंह, डब्लू साहू, बजरंग दास, सेवक साहू, लालू साहू, सत्यम आजाद, कुणाल आजाद, अजय देवांगन, किसन सागर, ललिता महंत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद ज्योत्सना महंत के मार्गदर्शन में संगठन सृजन अभियान के माध्यम से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। अभियान के जरिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने और जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

