Friday, August 21, 2026
HomeLocalशांतिनगर बांकी मोंगरा में हर्षोल्लास से मनाया गया सावन उत्सव, संजू दिवाकर...

शांतिनगर बांकी मोंगरा में हर्षोल्लास से मनाया गया सावन उत्सव, संजू दिवाकर बनीं सावन क्वीन

बांकी मोंगरा। शांतिनगर बांकी मोंगरा के सखी-सहेली ग्रुप की नारी शक्ति द्वारा सावन उत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं मनोरंजक खेलों का आनंद लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात उपस्थित समस्त नारी शक्ति का तिलक लगाकर एवं बैच पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन सुश्री उर्वशी साहू ने किया।

सावन उत्सव के दौरान एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य एवं देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किए गए। वहीं रंग पहचानो और जंप करो, कुर्सी दौड़ सहित कई मनोरंजक एवं हंसी-मजाक से भरपूर खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सावन क्वीन प्रतियोगिता रही। इस वर्ष श्रीमती संजू दिवाकर ने सावन क्वीन का खिताब अपने नाम किया, जबकि श्रीमती सुनीता साहू उपविजेता रहीं। विजेताओं का उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान देश के अमर शहीदों के बलिदान को भी याद किया गया तथा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। सावन उत्सव ने महिलाओं के बीच आपसी भाईचारे, उत्साह और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में श्रीमती रुक्मणि ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी उपस्थित महिलाओं, आयोजकों एवं सहयोगियों का धन्यवाद किया। पूरे आयोजन में सावन की उमंग, महिला शक्ति और देशभक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments