Friday, August 21, 2026
HomeLocalबांकी मोंगरा के मैगजीन मैदान में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया सावन...

बांकी मोंगरा के मैगजीन मैदान में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया सावन उत्सव

बांकी मोंगरा। बांकी मोंगरा के मैगजीन मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शांतिनगर के “शक्ति” महिला ग्रुप एवं एकेडमी के बच्चों द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आसपास की बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। मैदान में पुलिस एवं सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे एकेडमी के बच्चे भी उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण क्षेत्र की वरिष्ठ महिला डोल देवी के द्वारा किया गया। डोल देवी पिछले कई वर्षों से मैगजीन मैदान को हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। बताया गया कि उन्होंने अब तक मैदान परिसर में 10 से 15 से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है और लोगों को भी अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

वहीं एकेडमी के संचालक सुमित जी द्वारा क्षेत्र के युवाओं को पुलिस एवं सेना में भर्ती के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एकेडमी के बच्चे खेलकूद एवं शारीरिक प्रशिक्षण के माध्यम से देश सेवा के लिए अपना भविष्य तैयार कर रहे हैं।

कार्यक्रम में हाईकोर्ट के अधिवक्ता बृजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

बरगद के पेड़ पर झूला डालकर मनाया सावन उत्सव

स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन मैगजीन मैदान में महिलाओं द्वारा पारंपरिक अंदाज में सावन उत्सव मनाया गया। मैदान में स्थित बरगद के पेड़ पर झूला डालकर महिलाओं ने सावन के गीतों और विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद लिया। कार्यक्रम में कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, संगीत, फुगड़ी सहित कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। एकेडमी के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महिलाओं का साथ दिया।

सावन उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत चंद्रकला साहू द्वारा की गई। कार्यक्रम में “शक्ति” महिला ग्रुप की मंजू साहू, मीना साहू, विनीता, नीलू, प्रभा रानी, बिमला साहू, सिमरन, अंजनी, रेखा, करोवी देवी, नीतू, दिव्या, सपना, रजनी, सुगंधी देवी, कविता, पूजा शर्मा एवं रजनी चौहान सहित बड़ी संख्या में महिला साथी उपस्थित रहीं।

महिलाओं ने सावन उत्सव के माध्यम से पारंपरिक संस्कृति, आपसी भाईचारे और महिला एकजुटता का सुंदर संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान मैगजीन मैदान में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments