Friday, August 21, 2026
HomeLocalजागृति महिला मंडल ढेलवाडीह में धूमधाम से मनाया गया सावन उत्सव

जागृति महिला मंडल ढेलवाडीह में धूमधाम से मनाया गया सावन उत्सव

ढेलवाडीह, बांकी मोंगरा

। जागृति महिला मंडल, ढेलवाडी द्वारा सावन की हरियाली, उमंग और उत्साह से सराबोर सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक एवं आकर्षक परिधानों में सज-धजकर उत्सव की खूबसूरती बढ़ाई और पूरे आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीएसबी प्रोजेक्ट की प्रथम महिला श्रीमती संगीता राय ,श्रीमती सोनिया खुटे एवं श्रीमती गायत्री साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों का स्वागत आत्मीयता एवं उल्लास के साथ किया गया।

उत्सव में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। महिलाओं ने विभिन्न गीत, नृत्य एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा से समां बांध दिया। पूरे कार्यक्रम में सावन के गीतों, नृत्य और हंसी-खुशी का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में सावन सुंदरी एवं सावन क्वीन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पद्मिनी सोनी एवं श्रीमती पूर्णिमा शर्मा ने खिताब अपने नाम कर सभी का दिल जीत लिया।

उत्सव के दौरान स्वादिष्ट व्यंजनों का भी सभी ने आनंद लिया। सुंदर परिधानों में सजी महिलाओं की उपस्थिति और सावन की थीम पर की गई आकर्षक सजावट ने कार्यक्रम को और भी मनमोहक बना दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती गीतांजलि तिवारी एवं सचिव श्रीमती ज्योति दीवान के साथ मंडल की सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सामूहिक सहभागिता, उत्साह और सौहार्द ने सावन उत्सव को एक यादगार आयोजन बना दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments