


कुसमुंडा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमुंडा के भैया-बहनों ने विद्यालय स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
19 अगस्त को इंदिरा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में बाल, तरुण एवं किशोर वर्ग के भैया-बहनों ने 100, 200, 300, 800, 1500 एवं 3000 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, तवा फेंक, भाला फेंक, गोला फेंक एवं बाधा दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 1 सितंबर को एच.टी.पी.पी. दर्री शिशु मंदिर में आयोजित होने वाली विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
भैया वर्ग: रुद्र प्रताप सिंह, शौर्य महंत, प्रांशु कंवर, प्रिंस साहू, सुयांश, विनय दास, हर्ष जांगड़े, राजा वर्मा, सुमित सिंह, प्रशांत एवं अल्फाज मेमन।
बहिन वर्ग: प्राची, नैना देवांगन, लक्ष्मी साहू, अंकिता, ज्योति, विजया, श्वेता, नयना एवं नूपुर पटेल।
चयनित खिलाड़ियों को प्राचार्य श्री चिंतामणि कौशिक, खेल प्रमुख श्रीमती संगीता दुबे दीदी, खेल सहायक श्री नरेंद्र पटेल आचार्य एवं समस्त आचार्य परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा विभाग स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

