Monday, October 26, 2026
HomeLocalमोंगरा बस्ती में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी पर्व, भव्य रावण दहन...

मोंगरा बस्ती में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी पर्व, भव्य रावण दहन बना आकर्षण का केंद्र

भीमसेन समिति द्वारा निर्मित रावण के पुतले की लोगों ने की जमकर तारीफ, रावण दहन के बाद डांस कार्यक्रम ने बांधा समां

बांकी मोंगरा, कोरबा। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व ग्राम मोंगरा बस्ती में 25 अक्टूबर को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य रावण दहन कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम में रावण का विशाल एवं आकर्षक पुतला लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। आसपास के क्षेत्रों की तुलना में मोंगरा बस्ती में तैयार किए गए रावण के पुतले की विशेष रूप से चर्चा रही। भीमसेन समिति द्वारा निर्मित रावण के पुतले की लोगों ने जमकर सराहना की। रावण दहन देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

रावण दहन के पश्चात आयोजित डांस कार्यक्रम ने उत्सव में चार चांद लगा दिए। लोगों ने सांस्कृतिक मनोरंजन के साथ-साथ मेले में लगी विभिन्न दुकानों पर खाने-पीने की चीजों का भी आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

भीमसेन समिति ने जताया आभार

इस आयोजन को सफल बनाने में भीमसेन समिति के प्रमुख गज्जू सिंह ठाकुर, योगेश अग्रवाल एवं  सहित समिति के सदस्यों और सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन की सफलता पर समिति की ओर से कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी लोगों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

मोंगरा बस्ती में आयोजित इस रावण दहन कार्यक्रम ने विजयादशमी पर्व की खुशियों को और भी खास बना दिया। भव्य रावण के पुतले, लोगों की भारी भीड़ और मनोरंजक कार्यक्रमों के कारण यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा।

CG NEWS HUB हमर छत्तीसगढ़, हमर खबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments