
बांकीमोंगरा। दीपावली के पावन पर्व एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर विकास झा एवं नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्षा श्रीमती सोनी विकास झा ने क्षेत्रवासियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली सभी के जीवन से अंधकार दूर कर सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का नया उजाला लेकर आए। वहीं छठी मैया की असीम कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली बनी रहे।
उन्होंने कहा कि दीपावली हमें सत्य, सद्भावना और सकारात्मकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है, जबकि छठ महापर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, आस्था, तपस्या और सामाजिक एकता का अनुपम संदेश देता है।
विकास झा एवं सोनी विकास झा ने कामना की कि दोनों पावन पर्व बांकीमोंगरा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत करें तथा हर घर-आंगन खुशियों से रोशन हो।
सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।

