
भाजपा बांकीमोंगरा मंडल अध्यक्ष ने नगरवासियों, पार्टी के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिला कार्यकर्ताओं को दी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
बांकीमोंगरा। धनतेरस एवं दीपावली के पावन महापर्व के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बांकीमोंगरा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने समस्त नगरवासियों सहित भाजपा परिवार के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, युवा साथियों, महिला कार्यकर्ताओं एवं पार्टी से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अपने शुभकामना संदेश में उदय शर्मा ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पावन पर्व हम सभी को आपसी प्रेम, सद्भाव, एकता और सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा और भगवान श्रीगणेश के आशीर्वाद से प्रत्येक परिवार का जीवन सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और धन-धान्य से परिपूर्ण हो। नगर में खुशहाली, विकास और भाईचारे का दीप सदैव प्रज्वलित रहे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने सभी से दीपावली का पर्व आपसी सौहार्द, उत्साह और उल्लास के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि यह त्योहार हर चेहरे पर मुस्कान और हर घर में खुशियों का उजाला लेकर आए।
समस्त नगरवासियों को धनतेरस एवं दीपावली की अनंत मंगलमय शुभकामनाएं।

