कोरबा
हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, कोरबा ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि बहुसंख्यक हिंदू समाज की आस्था, परंपराओं एवं रीति-रिवाजों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
संगठन के अनुसार, कंपनी के सह-संस्थापक Peyush Bansal के बयानों और जमीनी वास्तविकता में अंतर सामने आने से समाज में आक्रोश व्याप्त है। बजरंग दल ने कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी है कि समय रहते इस विषय को गंभीरता से समझा जाए और सभी धार्मिक प्रतीकों का सम्मान सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में आज संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरबा स्थित Lenskart स्टोर्स का भ्रमण किया गया। इस दौरान वहां कार्यरत कर्मचारियों से संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें आश्वस्त किया गया कि यदि किसी भी प्रकार का दबाव बनाया जाता है, तो वे संगठन से संपर्क कर सकते हैं।
कार्यकर्ताओं ने स्टोर में उपस्थित कर्मचारियों को तिलक लगाया एवं कलावा पहनाया, साथ ही हिंदू परंपराओं के सम्मान का संदेश दिया। संगठन ने दोहराया कि हर परिस्थिति में वह कर्मचारियों के साथ खड़ा रहेगा।
संगठन ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि हिंदू आस्था के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव जारी रहता है, तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
धर्म, संस्कृति और सम्मान की रक्षा हेतु संगठन सदैव प्रतिबद्ध है।
जारीकर्ता:
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, कोरबा



