प्रणय मिश्रा
वोट चोरी और SIR को लेकर लगाए जा रहे आरोपों के विरोध में भाजपा जिला कोरबा ने किया पदयात्रा का आयोजन
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा आज 30 अक्टूबर को लोकतंत्र के समर्थन में विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पदयात्रा को लेकर भाजपा जिला इकाई ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से शामिल होने की अपील की है।
भाजपा जिला कोरबा की ओर से जारी आवश्यक सूचना के अनुसार, पदयात्रा शाम 3 बजे कोसाबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मैदान तक पहुंचेगी।
जारी सूचना में भाजपा ने आरोप लगाया है कि देश में वोट चोरी और SIR के मुद्दे को लेकर झूठे आरोप लगाकर अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के विरोध में लोकतंत्र के समर्थन में यह पदयात्रा आयोजित की जा रही है।
भाजपा जिला इकाई ने देशहित एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखने वाले लोगों से पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है।
स्थान: कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से डॉ. भीमराव अंबेडकर मैदान, घंटाघर
समय: शाम 3 बजे
आयोजक: भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा
Cg news hub


