Monday, April 27, 2026
HomeKorbaछुरीखुर्द 132 केवी उपकेंद्र में 40 एमवीए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उर्जीकृत, कटघोरा-पाली क्षेत्र...

छुरीखुर्द 132 केवी उपकेंद्र में 40 एमवीए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उर्जीकृत, कटघोरा-पाली क्षेत्र को मिलेगी निर्बाध बिजली


कोरबा, 27 अप्रैल 2026।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में 132 केवी उपकेंद्र छुरीखुर्द में 4.31 करोड़ रुपये की लागत से 40 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उर्जीकृत किया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्य से उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले कटघोरा एवं पाली क्षेत्र सहित लगभग 50 गांवों के उपभोक्ताओं को अब उच्च गुणवत्ता वाली एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री आर.के. शुक्ला ने स्विच दबाकर नए ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति प्रारंभ की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस दिशा में लगातार कार्य किए जाएंगे।
कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक (उपकेंद्र) श्रीमती कल्पना घाटे, अधीक्षण अभियंता श्री व्ही.बी.एस. कंवर, श्री रवि चंद्राकर, श्री डी.एस. पटेल, कार्यपालन अभियंता श्री एस.सी. भगत, श्री नवीन केरकेट्टा, श्री प्रवीण कुमार ठाकुर, श्री अजय कंवर, श्री जी.आर. जायसवाल, सहायक अभियंता श्री असीम मिश्रा, श्री विजय पात्रे, श्री बसंत टोप्पो सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह पहल क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments