Monday, April 27, 2026
HomeLocalबांकी मोंगरा में श्री जगन्नाथ मंदिर जीर्णोद्धार का भूमि पूजन सम्पन्न

बांकी मोंगरा में श्री जगन्नाथ मंदिर जीर्णोद्धार का भूमि पूजन सम्पन्न


समाचार
दिनांक: 27.06.2026
कोरबा/बांकी मोंगरा।
वार्ड क्रमांक 6, बांकी मोंगरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित श्री जगन्नाथ मंदिर (उत्कल समाज) के जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा के करकमलों द्वारा विधिवत संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं उत्कल समाज के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पार्षद प्रमोद सोना, दिलीप दास, प्रभाकर मुनि, रवि, बाबूलाल, विभूति, लिंगराज सहित शांति नगर उत्कल समाज के वरिष्ठजन शामिल हुए।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने मंदिर के जीर्णोद्धार को क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताया। वक्ताओं ने कहा कि मंदिर के नवीनीकरण से न केवल धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि समाज में एकता और सांस्कृतिक समरसता भी मजबूत होगी।
इस दौरान पूर्व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने मंदिर जीर्णोद्धार के लिए ₹2,49,000 की राशि प्रस्तावित किए जाने की जानकारी दी और कहा कि प्रभु जगन्नाथ सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और कल्याण प्रदान करें।
कार्यक्रम का समापन विधिवत पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चार एवं प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव के बीच किया गया। पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और उपस्थित जनों ने मंदिर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होने की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments