Tuesday, April 28, 2026
HomeCrimeतुर्की से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग तस्कर सलीम डोला, NCB की...

तुर्की से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग तस्कर सलीम डोला, NCB की बड़ी कार्रवाई


नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2026:
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को तुर्की से भारत वापस लाया है। आज सुबह उसे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचते ही हिरासत में ले लिया गया।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस कार्रवाई को मोदी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का बड़ा परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ड्रग्स के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत अब कोई भी ड्रग तस्कर दुनिया के किसी भी कोने में सुरक्षित नहीं है।
जानकारी के अनुसार, सलीम डोला के खिलाफ मार्च 2024 में इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। वह लंबे समय से भारतीय एजेंसियों की गिरफ्त से बाहर था और मध्य पूर्व, अफ्रीका व यूरोप में फैले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का संचालन कर रहा था।
NCB ने ‘ऑपरेशन ग्लोबल-हंट’ के तहत अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। डोला पर महाराष्ट्र और गुजरात में हेरोइन, चरस, मेफेड्रोन, मैंड्रेक्स और मेथामफेटामाइन की तस्करी से जुड़े कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उसकी भूमिका देश में ड्रग्स के बड़े सप्लायर के रूप में सामने आती रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले 2025 में उसके बेटे ताहिल सलीम डोला समेत अन्य सहयोगियों को UAE से प्रत्यर्पण के बाद मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सलीम डोला की गिरफ्तारी अंतरराष्ट्रीय सहयोग और भारत की मजबूत नार्कोटिक्स विरोधी रणनीति का महत्वपूर्ण उदाहरण मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments