Thursday, May 14, 2026
HomeNews15 मई के बाद मानसून की दस्तक के आसार, 13 से ज्यादा...

15 मई के बाद मानसून की दस्तक के आसार, 13 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट


देशभर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। India Meteorological Department (IMD) ने दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। संभावना जताई जा रही है कि 15 मई के बाद मानसून सक्रिय रूप से आगे बढ़ेगा, जबकि 1 जून के आसपास इसके केरल पहुंचने की उम्मीद है।
IMD के मुताबिक, उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में अगले 6-7 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। कहीं तेज बारिश होगी तो कहीं लू और उमस लोगों को परेशान करेगी।
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अगले 4-5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और ओलावृष्टि भी हो सकती है।
उत्तर भारत में आंधी, बारिश और बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 13 से 16 मई के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना है। तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और चंडीगढ़ में भी 13 और 14 मई को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है।
पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में तेज बारिश
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 से 16 मई के बीच भारी बारिश की संभावना जताई गई है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 17 और 18 मई को अरुणाचल प्रदेश में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
वहीं झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 13 से 18 मई तक कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। कई इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
छत्तीसगढ़ में भी बदलेगा मौसम
Chhattisgarh में 13 से 16 मई के बीच गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
इन राज्यों में चलेगी लू
IMD ने पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 18 मई तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं विदर्भ, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात और मराठवाड़ा में गर्म और उमस भरा मौसम बने रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments