Saturday, June 13, 2026
HomeKorbaजनदर्शन में उमड़ी जनता की भीड़, 121 आवेदनों पर कलेक्टर ने दिए...

जनदर्शन में उमड़ी जनता की भीड़, 121 आवेदनों पर कलेक्टर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश


कोरबा, 25 मई 2026। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ अंचलों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में अवैध कब्जे पर रोक लगाने, प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त भुगतान में अनियमितता, मनरेगा मजदूरी भुगतान, ट्राई सायकिल मरम्मत, पेयजल समस्या, नकल दिलाने, महतारी वंदन योजना, वृद्धा पेंशन, पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराने, अतिक्रमण हटाने, आर्थिक सहायता, वनाधिकार पट्टा जांच, सीमांकन एवं मानदेय भुगतान सहित विभिन्न विषयों से जुड़े कुल 121 आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर ने सभी मामलों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागों को त्वरित जांच कर पात्र हितग्राहियों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनदर्शन में आने वाले प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए ताकि आम जनता को प्रशासनिक स्तर पर त्वरित सहायता मिल सके।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर टी आर भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments