कोरबा। बांकी मोंगरा
भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा बांकीमोंगरा मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की स्वीकृति, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा की अनुशंसा तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज मिश्रा की सहमति से की गई।
घोषित कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया गया है। नई टीम में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, आईटी प्रमुख, प्रशिक्षण प्रमुख, प्रचार-प्रसार प्रमुख, कन्या शक्ति संयोजक सहित विभिन्न दायित्वों पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है।
युवा मोर्चा मंडल कार्यकारिणी के साथ-साथ कार्यकारिणी सदस्यों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की भी घोषणा की गई है। संगठन का कहना है कि नई टीम युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा क्षेत्र में जनसंपर्क एवं जनसेवा के कार्यों को और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर जिला एवं मंडल नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नई कार्यकारिणी की घोषणा पत्र पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा तथा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज मिश्रा के हस्ताक्षर हैं।




