Tuesday, July 28, 2026
HomeKorbaउरगा में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध भंडारण से 100 बोरी...

उरगा में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध भंडारण से 100 बोरी यूरिया जब्त, कालाबाजारी पर कसा शिकंजा


रायपुर/कोरबा, 12 जुलाई 2026। कोरबा जिले के उरगा क्षेत्र में उर्वरकों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 बोरी (लगभग 4.5 टन) आईपीएल यूरिया जब्त किया है। विभाग की टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, जहां अघोषित गोदाम में बड़ी मात्रा में यूरिया का अवैध भंडारण पाया गया।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सिलियरी भाटा, उरगा स्थित गोदाम में जांच के दौरान संबंधित खाद विक्रेता से उर्वरक की खरीद-बिक्री से जुड़े बिल एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके अलावा, इतनी बड़ी मात्रा में यूरिया का भंडारण किस उद्देश्य से किया गया था, इसका भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
जांच में स्पष्ट हुआ कि श्याम खाद भंडार, उरगा द्वारा अघोषित गोदाम में 100 बोरी आईपीएल यूरिया का अवैध रूप से भंडारण किया गया था। इसके बाद कृषि विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उर्वरक का नमूना परीक्षण के लिए लिया और पूरी खेप को जब्त कर लिया।
जब्त किए गए यूरिया को आगे की वैधानिक कार्रवाई पूरी होने तक महावीर अग्रवाल की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है।
कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए उर्वरकों के अवैध भंडारण, कालाबाजारी और अनियमित बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं संबंधित कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कृषि विभाग की इस कार्रवाई से अवैध उर्वरक कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं किसानों ने विभाग की इस पहल का स्वागत किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments