Friday, July 31, 2026
HomeLocalरविवार व अवकाश के दिनों में भी नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने की...

रविवार व अवकाश के दिनों में भी नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग, पार्षद अश्वनी मिश्रा ने सीएमओ को लिखा पत्र


बांकीमोंगरा, 31 जुलाई।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी मिश्रा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को पत्र लिखकर रविवार एवं अन्य सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित करने की मांग की है।
पार्षद अश्वनी मिश्रा ने अपने पत्र में कहा है कि नगर क्षेत्र में रविवार एवं अन्य अवकाश के दिनों में सफाई, पेयजल आपूर्ति, नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट सहित आवश्यक नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें लगातार प्राप्त होती हैं। समय पर निराकरण नहीं होने तथा जिम्मेदार अधिकारियों के उपलब्ध नहीं रहने से आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
पत्र में उन्होंने सात महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इनमें रविवार एवं अन्य अवकाश के दिनों के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी सूची सार्वजनिक करना, अवकाश पर रहने वाले अधिकारी के स्थान पर वैकल्पिक प्रभारी अधिकारी का नाम एवं संपर्क नंबर जारी करना, आपातकालीन शिकायतों के लिए नोडल अधिकारी एवं हेल्पलाइन नंबर सार्वजनिक करना तथा वार्डों में प्राप्त शिकायतों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करना शामिल है।
इसके साथ ही पार्षद ने भविष्य में अवकाश के दिनों में भी नागरिकों को आवश्यक सेवाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने, नगर पालिका की जिम्मेदारी स्पष्ट करने तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
इस पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, कलेक्टर कोरबा, एसडीएम कटघोरा तथा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष को भी प्रेषित की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments