Friday, August 21, 2026
HomeChhattisgarhनगरीय निकायों को विभिन्न मदों में 74.88 करोड़ रुपये आबंटित

नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में 74.88 करोड़ रुपये आबंटित

रायपुर, 20 अगस्त 2026। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के 158 नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में कुल 74 करोड़ 88 लाख 17 हजार रुपये आबंटित किए हैं। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने सभी निकायों को राशि आबंटन के आदेश जारी कर दिए हैं।

विभाग के अनुसार प्रदेश के 10 नगर निगमों को 45 करोड़ 7 लाख 90 हजार रुपये, 48 नगर पालिकाओं को 18 करोड़ 60 लाख 34 हजार रुपये तथा 100 नगर पंचायतों को 11 करोड़ 19 लाख 92 हजार रुपये आबंटित किए गए हैं।

यह राशि अनिवार्य निधि, राजस्व वसूली, चुंगी क्षतिपूर्ति, उत्पाद कर, बार लाइसेंस तथा मुद्रांक मद के अंतर्गत निकायों को प्रदान की गई है।

विभाग ने बताया कि इस आबंटन से नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिलेगी। राशि का उपयोग स्थानीय स्तर पर वेतन भुगतान एवं सेवानिवृत्ति लाभों के भुगतान के साथ-साथ मरम्मत एवं संधारण कार्यों में किया जा सकेगा। इसके अलावा अतिवृष्टि जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने में भी निकायों को वित्तीय सहायता मिलेगी।

सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के नगरीय निकायों को आवश्यक वित्तीय संसाधन उपलब्ध होने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय स्तर पर नागरिक सुविधाओं और आवश्यक कार्यों को गति मिल सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments