Saturday, September 12, 2026
HomeChhattisgarhहनुमान अंश’ फिल्म छत्तीसगढ़ में होगी टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

हनुमान अंश’ फिल्म छत्तीसगढ़ में होगी टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की घोषणा

रायपुर। प्रणय मिश्रा

राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार राजधानी रायपुर के जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री श्री साय ने इसे छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की।

इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सदस्य और विभिन्न निगम-मंडल-आयोगों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

संत परंपरा ने समाज को दिखाया सेवा और करुणा का मार्ग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि भारत की संत परंपरा ने सदैव समाज को सत्य, सेवा, करुणा, प्रेम और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाया है। संतों ने अपने जीवन और आचरण से मानवता तथा लोककल्याण का संदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि नीम करौली बाबा का जीवन मानव सेवा, प्रेम और भक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनका जीवन यह संदेश देता है कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है।

युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने में मददगार होगी फिल्म

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत पर आधारित फिल्मों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कारों और जीवन मूल्यों से जोड़ने का अवसर मिलता है। ऐसी फिल्मों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज तक विचार, संस्कार और प्रेरणा पहुंचाने का प्रभावी माध्यम भी है। ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्में सेवा, करुणा, सद्भाव और मानव कल्याण जैसे मूल्यों को समाज तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास हैं।

नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है ‘हनुमान अंश’

फिल्म ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन, उनकी आध्यात्मिक यात्रा तथा सेवा एवं भक्ति के संदेश पर आधारित है। मुख्यमंत्री श्री साय ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक, कलाकारों और पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित मंत्रिपरिषद के सदस्य, निगम-मंडल-आयोगों के अध्यक्ष और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

— CG NEWS HUB
हमर छत्तीसगढ़ हमर खबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments