Friday, September 11, 2026
HomeLocalभाजपा बाँकी मोंगरा मंडल की कार्यसमिति एवं सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला सम्पन्न

भाजपा बाँकी मोंगरा मंडल की कार्यसमिति एवं सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला सम्पन्न


बाँकी मोंगरा। 10.सितंबर

भारतीय जनता पार्टी बाँकी मोंगरा मंडल द्वारा 10 सितंबर 2026 को घुरदेवा स्थित सामुदायिक भवन में मंडल कार्यसमिति एवं सेवा संकल्प अभियान मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यशाला में भाजपा प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों, सेवा संकल्प अभियान तथा आगामी लोककल्याणकारी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के निर्देश एवं जिला मंत्री श्री अजय दुबे के मार्गदर्शन में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। श्रीमती सोनी विकास झा की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठन को मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया।
कार्यशाला में मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जनप्रतिनिधि, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक-सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ टोली के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने और सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments