
सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर में होगा दीप प्रज्वलन, राशनकार्डधारी और आम नागरिक बनेंगे सहभागी
रायपुर, 11 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत 17 सितंबर से होने जा रही है। अभियान के तहत प्रदेशभर की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में 17 सितंबर की संध्या ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्वलित किया जाएगा। यह अभियान 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।
खाद्य विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के खाद्य नियंत्रकों एवं खाद्य अधिकारियों को निर्देश जारी कर उचित मूल्य दुकानों में राशनकार्डधारियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता से दीप प्रज्वलन कराने को कहा है।
हर राशन दुकान पर होगा कार्यक्रम
विभाग के निर्देश के अनुसार 17 सितंबर की शाम जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और राशनकार्डधारियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।
सेवा और सुशासन का संदेश देगा दीप
‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से प्रदेश में जनभागीदारी, सेवा, सुशासन और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। उचित मूल्य दुकानों में प्रज्वलित होने वाला ‘आशीर्वाद का दीप’ इसी सामूहिक सहभागिता और सेवा भावना का प्रतीक बनेगा।
CG NEWS HUB
हमर छत्तीसगढ़ हमर खबर

