Monday, September 14, 2026
HomeChhattisgarhअवैध रेत एवं खनिज परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3 हाईवा...

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3 हाईवा और 5 ट्रैक्टर जब्त

बम्हनीडीह, बिर्रा और शिवरीनारायण क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान, 8 प्रकरण दर्ज

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध रेत एवं अन्य खनिजों के उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बम्हनीडीह, बिर्रा और शिवरीनारायण क्षेत्र में औचक जांच अभियान चलाकर अवैध खनिज परिवहन करते पाए गए 3 हाईवा और 5 ट्रैक्टर जब्त किए हैं।

जांच के दौरान पिपरदा से 1 हाईवा, बिर्रा क्षेत्र से 2 ट्रैक्टर, शिवरीनारायण क्षेत्र से 3 ट्रैक्टर तथा केवा-नवापारा क्षेत्र से 2 हाईवा जब्त किए गए। सुरक्षा की दृष्टि से जब्त वाहनों को संबंधित थाना बिर्रा, थाना शिवरीनारायण एवं कलेक्ट्रेट परिसर में रखा गया है।

8 प्रकरण दर्ज

अवैध खनिज परिवहन के मामले में संयुक्त जांच के दौरान कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें 5 प्रकरण अवैध रेत परिवहन, 1 प्रकरण गिट्टी तथा 2 प्रकरण ईंट के अवैध परिवहन से संबंधित हैं।

दर्ज प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 के प्रावधानों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

लगातार जारी रहेगा जांच अभियान

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अधिकारियों को नियमित जांच अभियान चलाने और अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों के अवैध दोहन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

CG NEWS HUB
हमर छत्तीसगढ़ हमर खबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments