
पहले ऐच्छिक अवकाश की सूची में था पर्व, अब सामान्य अवकाश में किया गया परिवर्तन
रायपुर, 26 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को सामान्य अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पूर्व में ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल इस पर्व को अब संशोधित कर सामान्य अवकाश की श्रेणी में शामिल किया गया है।
ऐच्छिक अवकाश की सूची में हुआ था शामिल
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना क्रमांक GENS 2101/3340/2026/GAD/5 के अनुसार, इससे पहले 6 नवंबर 2025 को जारी अधिसूचना के माध्यम से 9 नवंबर 2026, सोमवार को गोवर्धन पूजा के लिए ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था।
अब शासन ने पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए इस दिन को सामान्य अवकाश घोषित किया है। इस निर्णय से राज्य के संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अवकाश रहेगा।
9 नवंबर को मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा
गोवर्धन पूजा दीपावली के बाद मनाया जाने वाला प्रमुख पर्व है। छत्तीसगढ़ शासन के इस निर्णय के बाद 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा के अवसर पर सामान्य अवकाश रहेगा।
CG NEWS HUB | हमर छत्तीसगढ़ हमर खबर

